Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार में 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है कि आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने वाला है लिहाजा छात्रों की धड़कनें बढ़ गयी हैं। बोर्ड 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने वाला है.
बिहार में इंटर के नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा बिहार बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। बोर्ड ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया था। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यहां देख सकते हैं।
छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते है ।
टॉपर्स को गिफ्ट देगी सरकार
बड़ी बात ये है कि बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। टॉपर्स पर बिहार सरकार पुरस्कार की बारिश कर देगी। टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को कैश के साथ-साथ लैपटॉप भी मिलेगा।
