Live

BIHAR POLITICS

विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, श्रवण कुमार के बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने संबंधी मंत्री श्रवण कुमार के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। उनके बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बीजेपी ने जहां इंडिया गठबंधन में किसी तरह के विवाद से इनकार किया है, वहीं कांग्रेस ने एनडीए के अंदर ही खटपट होने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है।

बीजेपी का काउंटर,इंडिया में कोई विवाद नहीं
बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने श्रवण कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत को लेकर एनडीए खेमा उत्साहित है, तो हारी हुई सीटों को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया की पांचों उंगलियां जब बंद होती हैं तो मुट्ठी बन जाती हैं। ऐसे में गठबंधन के भीतर कहीं से कोई विवाद की बात नहीं है।

कांग्रेस का पलटवार,NDAमें चल रही खटपट
वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए के अंदर चल रही खटपट किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी दूसरे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठा रही है, जबकि उसके अपने गठबंधन में ही अंदरूनी खींचतान जारी है। पार्टी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन में शुरू हुआ द्वंद्व आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकता है।

विधान परिषद चुनाव बना सियासी टकराव का नया मुद्दा
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों और गठबंधन की रणनीति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। श्रवण कुमार के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। अब देखना होगा कि इस सियासी जुबानी जंग में दूसरे दलों के नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं और गठबंधनों की अंदरूनी एकजुटता को लेकर उठ रहे सवालों का क्या जवाब सामने आता है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें