BREAKING NEWS
यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए समिति गठन का फैसला स्वागतयोग्य- विवेक ठाकुर
हर विद्यार्थी का सम्मान,अधिकार और हित सर्वोपरि-नवादा सांसद
नवादा/पटना: भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है।
विवेक ठाकुर ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी नियम के कारण समाज के किसी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव या अन्याय न हो। शिक्षा का उद्देश्य समान अवसर देना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सभी विद्यार्थियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप न्यायपूर्ण, समावेशी और भेदभावमुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर विद्यार्थी का सम्मान, अधिकार और हित सर्वोपरि है।
राजीव रंजन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।