Live

BIG BREAKING

TRE-4 शिक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, BPSC ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थियों को राहत

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती के विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि में विस्तार किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (सिविल) डायरी संख्या 28464/2025, रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में 1 अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।

2 नवंबर तक जमा करना होगा शुल्क

बीपीएससी की अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी अब 2 नवंबर 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

दस्तावेज जमा करने का भी निर्देश

आयोग ने संबंधित वादियों को अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आधार संख्या और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराना होगा। इन सभी दस्तावेजों को 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य बताया गया है।

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी इस आवश्यक सूचना के बाद TRE-4 भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शुल्क भुगतान और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी करें तथा आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें