Live

कलयुगी मां !

युवक के साथ अवैध संबंध बनाते हुए मासूम बेटी ने देखा लिया,फिर एक मां का खौफनाक चेहरा दिखा...

A
Arun Chourasiaलेखक

Kashish news desk:- एक मां का कलयुगी चेहरा सामने आया है.यहां अपनी प्रेम कहानी को छुपाने के लिए एक मां ने अपनी ही जिगर के टुकड़े की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी..और शव को बोरे में बंद करके ठिकाने लगा दिया,पर पुलिस की जांच में इनकी करतूत पकड़ी गयी और अब मृतका की मां अपनी प्रेमी के साथ पुलिस की गिरफ्त में है.



पूरा मामला ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जिले से है.मिली जानकारी के अनुसार बच्ची 31 दिसंबर से ही गायब थी जिसका बोरे में बंद शव पुलिस ने बरामद किया है.इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिन मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक सात वर्षीय बच्ची की मिसिंग की शिकायत उसके पिता ने की थी.पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी बनायी थी.इस टीम ने छानबीन के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है.इस बच्ची की हत्या उसकी मां और उसके गांव के ही एक युवक ने मिलकर कर दी,क्योंकि बच्ची ने अपनी मां को उस युवक साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख ली थी.इस अवैध प्रेम प्रसंग की चर्चा बच्ची अपने पिता से न करें.इसके लिए दोनो ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपी मां अनूप देवी और उसके कथित प्रेमी सुदेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.


इस संबंध में गिरफ्तार सुदेश्वर पासवान ने स्वीकार किया कि उसका बच्ची की मां के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था. इसकी जानकारी बच्ची को हो गई थी. इसलिए दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी और शव को बासु कुरहा मुहाने के पास छुपा दिया.उनके प्रेम-प्रसंग और बच्ची की हत्या की जानकारी मृतका के पिता को भी नहीं पता था.यही वजह है कि बच्ची के घर में नहीं मिलने पर पिता ने थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज करवायी थी और इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तहकीकात करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें