BREAKING NEWS
सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से 17 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
पटना:राजधानीमें सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजपुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 17 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू कुमार,निवासी नौबतपुर,और महेश कुमार,निवासी वैशाली जिले के रूप में हुई है. पुलिस ने गांजे के अलावा ई-रिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
मामले की जानकारी देते हुए सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही,गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पटना से विवेक की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।