Live

Bihar News

पटना में लाइब्रेरी साइंस के अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, सड़क पर उतर की आगजनी, कहा : सरकार ने नहीं सुनी बात तो...

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार में करीब 16 सालों से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं होने से अभ्यर्थियों में बेहद आक्रोश है। सोमवार को बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के बैनर तले पटना में लाइब्रेरी साइंस के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लाइब्रेरी साइंस के अभ्यर्थियों का हल्लाबोल

पटना के राजेंद्र नगर स्थित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सामने आगजनी कर छात्रों ने राज्य सरकार को चेताया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक सड़क जाम रहा। प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने कहा कि 16 सालों से सरकार ने बिहार में लाइब्रेरियन की भर्ती नहीं की है। ऐसे में लाइब्रेरी साइंस के छात्रों का भविष्य बर्बाद हो चुका है।

ये भी पढ़ें :BSSC और सिविल कोर्ट की परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने पर भड़के अभ्यर्थी, सड़क पर उतर आंदोलन का कर दिया एलान

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो आगे बड़ा आंदोलन होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें