Live

CM से मांगा जवाब

IGIMS में बवाल पर राजनीति,RJD विधायक ने पूछा अस्पताल में हथियार लहराना जंगलराज है या मंगलराज

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-बिहार की राजधानी पटना के IGIMS में हुए बवाल का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है.आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने सीएम नीतीश और बीजेपी पर निशाना साधा है.

विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि IGIMS में जिस तरह से हथियार लहराए जा रहे हैं,क्या ये मंगलराज है?अभी तो ये शुरुआत है, अगर BJP की पूरी सरकार आ गई तो,बिहार में क्या होगा,भागवन ही जानें. ये लोग घर में घूँसकर मारेंगे.आज डॉक्टर और नर्स असुरक्षित हैं.सदन में मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए.ये सरकार का शासन है,कुशासन है या फिर महाजंगलराज है...ये बीजेपी को बतना चाहिए.

बताते चलें कि पटना के आईजीआईएमएस में रात से ही बवाल जारी है.आरा की एक महिला मरीज को लेकर बवाल मचा है.मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर तांडव मचाया है.जिसके विरोध में डॉक्टरों ने अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया,इस वजह से अस्पताल में इलाज ठप हो गया. इसके बाद मरीज के नाराज परिजनों ने आईजीआईएमएस के सामने सड़क जाम कर दिया। आईजीआईएमएस के गेट के ठीक सामने सड़क के दोनों और बैरीकेटिंग लगाकर आने जाने वाली तमाम गाड़ियों को रोक दिया गया.सूचना के बाद आनन फानन में शास्त्री नगर थाने की पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें