BREAKING NEWS
पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दीपावली और छठ की दी शुभकामनाएं, बोले- बिहार और करेगा विकास
पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,एयरपोर्ट परBJPप्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी औरJDUनेताओं ने किया स्वागत
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे।पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ की भी बधाई दी। उन्होंने कामना की कि देश में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बना रहे तथा देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छठी मईया से उनकी कामना है कि देश में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहे। देश और बिहार में विकास की गति लगातार आगे बढ़ती रहे।
प्रधानमंत्री के'दिमागी नक्सल'बयान का किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और वहां पैरामिलिट्री के जवानों के साथ समय बिताने को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों का उत्साह बढ़ाया है। जो जवान दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, उनका मनोबल बढ़ाना महत्वपूर्ण है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के'दिमागी नक्सल' वाले बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो अराजक तत्व देश में विभाजन की नीति चला रहे हैं और विकास की प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं, उनके संदर्भ में प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही बात कही है।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर बोले- राज्य और करेगा विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।