Live

BREAKING NEWS

पटना में सनसनीखेज वारदात: छोटे भाई की हत्या कर मंदिर में चढ़ाया सिर!, बड़ा भाई गिरफ्तार

D
Deepak Kumarलेखक

रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव की घटना से इलाके में दहशत;पुलिस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी

पटना: बिहार की राजधानी पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित जीतन छपरा गांव में शनिवार को हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि बड़े भाई अजीत ने अपने छोटे भाई की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक का सिर गांव के दुर्गा मंदिर में मिलने की बात सामने आई है,जबकि उसका धड़ घर में मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घूमने के बहाने मंदिर ले जाने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रंजू यादव के बड़े बेटे अजीत पर अपने छोटे भाई को घूमने के बहाने मंदिर ले जाने और वहां उसकी हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मृतक का सिर मंदिर में मिला,जबकि धड़ घर में रखा हुआ था। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हत्या के पीछे की वजह की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है। हालांकि,हत्या का वास्तविक कारण क्या था,इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

इस घटना के बाद जीतन छपरा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा सदमा है। पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही वारदात की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें