Live

BIHAR CRIME

पटना में ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर STF का बड़ा प्रहार, 5 राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी; 38 लोग हिरासत में

D
Deepak Kumarलेखक

100 से अधिक मोबाइल, 5 लैपटॉप, 22 लाख रुपये नकद, 200 से ज्यादा ATM कार्ड और करीब 500 ग्राम सोना बरामद
पटना:
बिहार में ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार एसटीएफ, साइबर थाना पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने पटना कांड संख्या 1529/26 के तहत पांच राज्यों में एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना समेत कुल 38 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में की गई। छापेमारी के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

100 से अधिक मोबाइल और 22 लाख रुपये नकद बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अब तक 100 से अधिक मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 22 लाख रुपये नकद, 200 से अधिक एटीएम कार्ड और करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया है। इसके अलावा सैकड़ों बैंक खातों से जुड़े विवरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी

पुलिस ने गिरोह से जुड़े चिह्नित बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए गए वित्तीय लेन-देन और पैसों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य गिरोह के अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करना, मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करना और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है।

पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें