Live

BIG BREAKING

पटना में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई है. मंडी में बनी कई दुकानें जलकर खाक हो गई. अगलगी से काफी अफरा-तफरी मची है. अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी है.

बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में100से अधिक दुकानों में आग लगी है. दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीमआग बुझाने में जुटी है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट

-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें