Live

BREAKING NEWS

पटना की विजय डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर

D
Deepak Kumarलेखक

कर्मियों के हेल्थ सर्टिफिकेट नहीं मिले, खाद्य लाइसेंस में भी 'ऑयल एंड फैट्स' कैटेगरी दर्ज नहीं; विभाग ने शुरू की कार्रवाई
पटना:
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को पटना के न्यू मार्केट स्थित विजय डेयरी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों और निर्धारित नियमों के अनुपालन में कई अनियमितताएं सामने आईं।विभागीय टीम ने विजय डेयरी, न्यू मार्केट, जीपीओ, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान की जांच की। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से तीन बड़ी कमियां पाई गईं।

निरीक्षण में मिलीं ये अनियमितताएं
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार के अनुज्ञापन एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 के शेड्यूल-IV के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र (हेल्थ सर्टिफिकेट) उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, डेयरी को जारी खाद्य लाइसेंस में फूड कैटेगरी के अंतर्गत 'ऑयल एंड फैट्स' दर्ज नहीं पाया गया।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र और वैध लाइसेंस से संबंधित प्रावधानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी है।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें