Live

BREAKING NEWS

पटना के अटल पथ पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; एयरबैग खुलने से बची लोगों की जान

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: राजधानी पटना के अटल पथ पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महेश नगर के पास मरीन ड्राइव की ओर से आ रही तेज रफ्तार हुंडई i20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से कार में सवार दो लोगों की जान बच गई।

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। मरीन ड्राइव की ओर से आते समय महेश नगर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों सवारों को गंभीर चोटों से बचाने में मदद मिली। हालांकि, दोनों लोग घायल हो गए।

घायलों कोस्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया
घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त i20 कार को टोचन के जरिए हटवाकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें