Live

नौकरी से बर्खास्त कर दिया

नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंडों पर लगाई मुहर,जानिए एजेंडा

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है.इस बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी है.सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ ही सभी विभाग के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए.


कैबिनेट ने बक्सर के राजपुर अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार को भ्रष्ट आचरण के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.वहीं राज्य के 8 केंद्रीय कारागार में मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का फैसला किया गया है.निर्वाचन कार्य के दौरान अपंगता के शिकार हुए चुनाव कर्मी मृत्युंजय के लिए अनुदान देने की भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को मंजूरी दे दी गयी है.इसके साथ ही कैबिनेट ने बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 को मंजूरी दी है.


नीतीश कैबिनेट ने भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के अधिकारी गजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सेवानिवृति के बाद दो साल के लिए संविदा पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.गजेन्द्र कुमार मिश्रा अभी विज्ञान एवं प्रवैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव हैं और वे इस माह के 31 अक्टूबर को रिटायर होनेवाले हैं.


देखें सभी प्रस्तावों की सूची- --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें