Live

BIHAR POLITICS

निशांत कुमार को CM बनाने के सवाल पर भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, बोले- तेजस्वी जी का इशारा होगा तो हम भी उनके इशारों पर चलेंगे

D
Deepak Kumarलेखक

राजद विधायक ने कहा- निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता; अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, बोले- उनको भी माला पहना दिया जाएगा
पटना
: बिहार की सियासत में निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने निशांत कुमार को डिप्टी सीएम या मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार तेजस्वी यादव के बड़े भाई तुल्य हैं। अगर तेजस्वी यादव का इशारा है कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, तो हम लोग भी उनके इशारों पर चलते हैं।

भाई वीरेंद्र ने आगे कहा, "समय आने दीजिए, इशारों की बात इशारों में ही रहने दीजिए।" उन्होंने कहा कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता है। उनमें सभी तरह की योग्यता है और वे मुख्यमंत्री बनकर हर चीज संभाल सकते हैं।

अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी बिहार दौरे पर आने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अमित शाह को भी एक माला पहना दिया जाएगा। यहां टोपी पहनाने का काम किया जाता है।

जेडीयू के सुशासन दिवस पर भी साधा निशाना

वहीं, जेडीयू के सुशासन दिवस को लेकर भी राजद विधायक ने निशाना साधा। भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन जेडीयू में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता बेहाल है और जेडीयू के नेता जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की भूमिका, मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं और जेडीयू के भीतर की राजनीतिक स्थिति को लेकर बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें