BREAKING NEWS
मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा! 'हमसफर' वाले पोस्ट से रिश्ते की चर्चा तेज, इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर ने खोला राज
राइज एंड फॉल शो में गर्लफ्रेंड को लेकर किए खुलासे से फिर सुर्खियों में आए बिहार के चर्चित यूट्यूबर
पटना: बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कश्यप एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर है। अनुष्का शर्मा नाम की युवती ने मनीष कश्यप के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ लिखे गए कैप्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।
अनुष्का ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। खास बात यह है कि इस पोस्ट को मनीष कश्यप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया है। तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर से ज्यादा चर्चा अनुष्का के कैप्शन की हो रही है। उन्होंने लिखा कि ख्वाबों में जिस एहसास को देखा था, आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राइज एंड फॉल शो में गर्लफ्रेंड का किया था जिक्र
दरअसल, मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा उस समय शुरू हुई थी, जब उन्होंने रियलिटी शो'राइज एंड फॉल' में अपनी लव लाइफ से जुड़ा खुलासा किया था। शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है। हालांकि, उस समय उन्होंने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था। अब अनुष्का के साथ तस्वीर सामने आने के बाद दोनों बातों को जोड़कर देखा जा रहा है।
कौन हैं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रह चुकी हैं।
इंजीनियरिंग छोड़ यूट्यूब से बनाई पहचान
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। वह पश्चिम चंपारण के निवासी हैं। उन्होंने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन बाद में यूट्यूब और सोशल मीडिया को अपना करियर बनाया। उनका'सच टॉक' चैनल काफी लोकप्रिय है।
राजनीतिक रूप से भी मनीष कश्यप का सफर चर्चा में रहा है। उन्होंने पहले बीजेपी और बाद में जन सुराज का साथ दिया। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली।फिलहाल अनुष्का के साथ तस्वीर और हमसफर वाले कैप्शन ने उनकी निजी जिंदगी को फिर चर्चा में ला दिया है। दोनों की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।