Live

BIHAR NEWS

मन की बात में पीएम मोदी ने किया बिहार के मखाना का जिक्र, पूर्णिया का मखाना पहुंच रहा ग्रीस

D
Deepak Kumarलेखक

पटना/नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी में बिहार के मखाना की बढ़ती वैश्विक पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के स्थानीय उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे हैं और इससे किसानों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से बिहार के पूर्णिया के मखाना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह अब ग्रीस तक पहुंच रहा है।

भारत के उत्पादों की मांग अब विदेशों में बढ़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में देश में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना भारतीय उत्पादों को दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भारत के किसान अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं हैं,बल्कि उनके उत्पादों की मांग विदेशों में भी बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने बिहार के मखाना के साथ कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल का भी उदाहरण दिया,जो मालदीव पहुंच रही है। उन्होंने इसे भारतीय किसानों के लिए नए वैश्विक बाजार खुलने का संकेत बताया।

त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आगामी त्योहारों पर खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से कारीगरों का उत्साह बढ़ता है और उनकी मेहनत को उचित पहचान मिलती है। इससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलती है।

बिहार का मखाना का ग्रीस तक पहुंचा

बिहार के मखाना का ग्रीस तक पहुंचना राज्य के कृषि उत्पादों की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। इससे मखाना उत्पादन और कारोबार से जुड़े लोगों को नए बाजारों से जुड़ने की संभावनाएं मिल सकती हैं। प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से बिहार के मखाना को राष्ट्रीय स्तर पर भी नई चर्चा मिली है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें