Live

BIHAR NEWS

महाबोधि मंदिर में 2 दिसंबर से सजेगा 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

D
Deepak Kumarलेखक

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू,केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और श्रीलंका के राजदूत समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल, 2से12दिसंबर तक चलेगा आयोजन

बोधगयाः बिहार के विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया में आगामी 2 दिसंबर से 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय धार्मिक समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

रुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू होंगे शामिल
इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीलंका के राजदूत सहित कई विशिष्ट अतिथियों और वीवीआईपी के2दिसंबर को बोधगया पहुंचने का कार्यक्रम है।

मेरिका की वांग्मो डिक्सी होंगे शामिल
समारोह को लेकर खास बात यह है कि इसके मुख्य निदेशक और अमेरिका की वांग्मो डिक्सी का भी बोधगया आगमन हुआ है। वह थाईलैंड से गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी भारत सरकार कर रही है।

कई देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु होंगे शामिल
त्रिपिटक चार्टिंग समारोह के संस्थापक रंजन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में अमेरिका, थाईलैंड, लाओस, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, ताइवान, श्रीलंका और इंडोनेशिया समेत कई देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और धर्मगुरुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा भारत के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु बोधगया पहुंचेंगे।

पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक का सामूहिक पाठ का होगा आयोजन
इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर में बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक का सामूहिक पाठ किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह समारोह बौद्ध धर्म, भगवान बुद्ध के संदेश और विश्व शांति के विचारों को प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

इस आयोजन से एक बार फिर बोधगया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन और आध्यात्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में दुनिया के सामने अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें