Live

मधुबनी में कपड़ा व्यवसाई के घर भीषण डकैती

अपराधियों ने घर में सभी को बंधक बना लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मधुबनी: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा तिलई गांव की है.

बताया जा रहा है कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा तिलई गांव में गुरुवार देर रात करीब 12 -1 बजे के आसपास 12 बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई के घर धावा बोला और सभी को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये और 12 भर के करीब स्वर्णाभूषण सहित करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति लूट कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर के एसडीपीओ पवन कुमार,झंझारपुर के पुलिस निरीक्षक बी के ब्रजेश, एसएचओ सुनील कुमार झा सहित आसपास के थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गये हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें