Live

BIHAR CRIME

खगड़िया में एसपी आवास पर हंगामे का मामला पहुंचा कोर्ट, IPS भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह समेत 7 नामजद

D
Deepak Kumarलेखक

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने CJMन्यायालय में दर्ज कराई शिकायत,सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश और गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एसपी आवास के मुख्य द्वार पर हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला अब न्यायालय पहुंच गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आईपीएस भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह समेत कुल सात लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

थानाध्यक्ष की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते 3 और 4 नवंबर को एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने आवास के मुख्य द्वार पर धरना देकर आवागमन बाधित किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

शिकायत में थानाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उनकी सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई। आरोप के मुताबिक, उन्हें गोली मारने और एनकाउंटर करने तक की धमकी दी गई।

इस मामले में धनवंत सिंह राठौर समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शिकायत में शामिल हैं। कुल सात नामजद आरोपियों के अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
थानाध्यक्ष ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 132, 352, 61(2)(a) और 3(5) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामला न्यायालय में शिकायत के रूप में पहुंचा है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

खगड़िया से स्वतंत्रता सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें