Live

खगड़िया में NDA की जीत पर नेताओं ने कहा

नीतीश-मोदी पर भरोसा करके जनता ने NDA की झोली में दिया जिले का चारों सीट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले के चारों सीट पर NDA प्रत्याशियों की बंपर जीत हुई. जीत के बाद आज जेडीयू के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ.

प्रेस को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजू फोगला और खगड़िया सदर से नव निर्वाचित विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया की जनता ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के कामों पर भरोसा करके जिले के चारों सीट पर NDA को जीत दिलाई. चुनाव के दौरान हमने और हमारी सरकारी ने जो वादा किया है, उसको पूरा किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें