Live

BREAKING NEWS

खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त, दुकानों और कैंटीनों में लगातार हो रही छापेमारी

D
Deepak Kumarलेखक

पटनाःबिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार एक्शन मोड में है। दुकानों और कैंटीनों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है

इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर कई जगहों पर कार्रवाई की गई है और यह अभियान लगातार जारी है

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक,जांच के दौरान कई स्थानों पर नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। वहीं,कुछ जगहों पर संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठानों को चेतावनी भी दी गई है

उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें