Live

BIHAR POLITICS

कलबलिया घाट पर RJD प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भगवान भास्कर को दिया संध्या अर्घ्य, बिहारवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

D
Deepak Kumarलेखक

छठ महापर्व पर खरीक प्रखंड में पहुंचे अरुण कुमार यादव,छठव्रतियों के कठिन तप और अटूट आस्था को किया नमन;भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
नवगछिया: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे अनुष्ठान संध्या अर्घ्य के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत कलबलिया घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

छठ हमारी लोक संस्कृति की पहचान- अरुण कुमार यादव
अरुण कुमार यादव ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महान पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार की गौरवशाली लोक संस्कृति और परंपरा की विशिष्ट पहचान है। इस पर्व में सभी वर्गों के लोग एक साथ मिलकर श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान सूर्य की उपासना करते हैं।

छठव्रतियों के तप और त्याग को किया नमन
इस अवसर पर उन्होंने सभी छठव्रतियों को नमन करते हुए उनके कठिन तप, त्याग और अटूट आस्था के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें