Live

BIHAR POLITICS

‎कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने पर संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

D
Deepak Kumarलेखक

नीतीश सेतु बिहार के विकास और आधुनिक कनेक्टिविटी का बनेगा नया प्रतीक : संजय सरावगी

‎‎छह लेन पुल बिहार की आर्थिक समृद्धि और आवागमन को देगा नई रफ्तार: संजय सरावगी

‎‎21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारवासियों को समर्पित करेंगे 'नीतीश सेतु': संजय सरावगी

‎‎पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं एनडीए सरकार के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

‎‎उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेतृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। नीतीश सेतु राज्य की विकास यात्रा में एक नई पहचान और आधुनिक बुनियादी ढांचे की मजबूत कड़ी बनेगा।

‎‎संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता बिहार को विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाना है। कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को अधिक सुगम बनाएगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि, उद्योग और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

‎‎उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को नई गति और समृद्धि को नया आयाम देने के उद्देश्य से 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इस महत्वाकांक्षी छह लेन ‘नीतीश सेतु’ को बिहारवासियों को समर्पित करेंगे। यह अवसर बिहार के लिए गौरव का क्षण होगा।

‎‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। नीतीश सेतु इसी संकल्प, विकास की प्रतिबद्धता और बिहार की उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें