Live

BIHAR POLITICS

JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात; जाना सभी का कुशल-क्षेम

D
Deepak Kumarलेखक

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दिखे नीतीश कुमार,संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का कुशल-क्षेम जाना और पार्टी के नेताओं के साथ आत्मीय बातचीत की। नीतीश कुमार के पार्टी कार्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही वहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हलचल देखने को मिली। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव अनिल कुमार और ई. रामचरित्र प्रसाद भी मौजूद रहे। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात

इस दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उनके कार्यालय पहुंचने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार की इस मुलाकात को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

पटना से रंजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें