Live

BIG BREAKING

सियासी घमासान के बीच RJD कोटे के मंत्रालय का बड़ा फैसला,478 CO का हुआ तबादला,देखें सूची..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की तैयारी में लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार बड़े फैसले ले रहे हैं.सीएम नीतीश कुमार ने आईएएस एवं आईपीएस का तबादला किया है तो आरजेडी कोटे के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है.इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.


इस अधिसूचना के अनुसार सरकार ने सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े अंचलाधिकारी का ट्रांसफ़र किया गया है.कुल 478 अंचल में नये अंचलाधिकारी (CO)के पद पर पोस्टिंग की गयी है.इनमें से कई अधिकारी पहले ही अलग अलग अंचलों में तानात थे,जबकि कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी अचंलाधिकारी के पद पर तैनाती की गयी है.


बताते चलें कि कुछ महीने पहले तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रूप में आलोक मेहता ने सीओ का ट्रांसफर किया था,पर कई तरह की शिकायतें मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उस ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी,पर अब नये सिरे से ट्रांसफर किया गया है. इस अधिसूचना के अनुसार रजनीकांत को पटना सदर अचल का सोी बनाया गया है,जबकि प्रभात रंजन को मसौढ़ी,सुनील कुमार को फलवारीशरीफ,कविता कुमार को घोसवरी अंचल की जिम्मवनारी दी गयी है.478 नये अंचलाधिकारियों की सूची इस प्रकार है- --


478 नये अंचलाधिकारियों की सूची

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें