Live

BIG BREAKING

IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ FIR दर्ज, आरक्षण और दलित समाज पर टिप्पणी का आरोप

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के रजिस्ट्रार प्रो. अवलेंद्र कुमार ठाकुर के खिलाफ एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर सोशल मीडिया पर आरक्षण और दलित समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के एसके नगर निवासी आदित्य कुमार ने इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रजिस्ट्रार के सोशल मीडिया अकाउंट से सार्वजनिक रूप से ऐसी पोस्ट साझा की गई, जिससे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर एससी-एसटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एससी-एसटी थानाध्यक्ष ने भी FIR दर्ज होने की पुष्टि की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सोशल मीडिया पोस्ट और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और रजिस्ट्रार का पक्ष सामने आना बाकी है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें