ताबड़तोड़ फरमान से परेशान
IAS केके पाठक की शिकायत करने शिक्षक संघ के नेता लालू दरबार पहुंच गए.
patna:-शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के ताबड़तोड़ फैसले से शिक्षक दवाब में हैं...गैरहाजिर रहने,लापरवाही और मनमानी की शिकायत पर सैकड़ों शिक्षकों और कर्मियों का वेतन बंद किया जा चुका है.केके पाठक से मिल रहे नित नए फरमान का अब विरोध भी होने लगा है.शिक्षक संघ ने अब केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
इस कड़ी में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लालू दरबार में हाजिरी लगाई है.संघ से जुड़े ब्रजनंदन शर्मा,मनोज शर्मा समेत कई नेताओं ने लालू यादव से मुलाकात की और केके पाठक के फरमान से शिक्षकों को हो रही रही परेशानी से अवगत कराया
बतातें चलें कि छुट्टी का आवेदन देने के बाद भी शिक्षिका का वेतन काटे जाने के आदेश पर बवाल मचा था..अब शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों को नियोजित शिक्षकों को मिलने वाली छुट्टी और उसे अप्रूव करने वाले अथॉरिटी से संबंधित लेटर जारी कर रही है.इस कड़ी में सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रधानाध्यापक को भेजी गई आदेश की क़ॉपी वयरल हो रही है जिसमें नियोजित शिक्षकों के लिए आठ तरह की छुट्टी के प्रावधान की जानकारी दी गई है.जिसमें आकस्मिक और विशेष अवकाश को प्रधानाध्यापक के स्तर से मंजूरी दी जा सकती है.अन्य मातृत्व,पितृत्व.चिकित्सा ,अर्जित, अध्ययन और असाधारण अवकाश की स्वीकृति प्रधानाध्यापक की अनुशंसा पर नियोजन समिति के सदस्य सचिव द्वारा मंजूरी दी जाएगी इन आठ अवकाश के अलावा किसी तरह का अवकाश शिक्षकों को नहीं दिया जा सकता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।