Live

BIHAR POLITICS

हाजीपुर में अनोखे अंदाज में मनाया गया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, 51 लीटर दूध से किया गया दुग्धाभिषेक

D
Deepak Kumarलेखक

घोड़े और ट्रैक्टर पर सवार होकर काटा गया केक,महिलाओं ने गाए मंगल गीत;समर्थकों ने तेजस्वी को जल्द बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कामना की।
हाजीपुरः
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन हाजीपुर में अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और समर्थक शामिल हुए।


जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने घोड़े और ट्रैक्टर पर सवार होकर केक काटा। वहीं, तेजस्वी यादव की तस्वीर पर 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर तेजस्वी यादव के दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद राजद नेताओं और समर्थकों ने भगवान से प्रार्थना की कि तेजस्वी यादव जल्द बिहार के मुख्यमंत्री बनें और राज्य की बागडोर संभालें।

इस दौरान राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ही बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किसानों को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए काम करेंगे।

बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
केदार प्रसाद यादव ने राज्य की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस घर में घुसकर गोली मार रही है और अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस समारोह में समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। पूरे कार्यक्रम में राजद के झंडे और तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें