Live

दर्शन होगा आसान

बोधगया से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा हो रही है शुरू

A
Arun Chourasiaलेखक

BODHGAYA:-भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से अब देश के विभिन्न शहरों के धार्मिक स्थलों का दर्शन हेलीकॉप्टर के जरिए किया जा सकता है.इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत बोधगया से 2 दिसंबर से की जा रही है.इस सेवा से देश विदेश के पर्यटकों के लिए बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर सहित विभिन्न हिस्सों के धार्मिक स्थल का दर्शन आसन हो जाएगा.


इस सेवा की शुरूआत महाबोधि एविएशन ट्रेवलिंग द्वारा की जा रही है.इसकी जानकारी देते हुए सुरेश सिंह ने बताया कि इस सेवा से देश-विदेश के पर्यटको को घुमान आसान व सहज हो जाएगा. भगवान बुद्ध के मुख्य चार स्थलों को चार दिन में यात्रा पूरी कराया जायेगा । आसमान में उड़न खटोला से सनातन धर्म ,बौद्ध धर्म सहित अन्य विभिन्न धर्मों के लोग दर्शन कर पूजा कर सकेंगे.


बताते चलें कि बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बोधगय,कुशीनगर,लुम्बनी और सारनाथ पवित्र स्थल हैं । इन स्थलों की दर्शन के लिए विभिन्न देशों से पर्यटको का आगवन भारत में होता हैं. भारत आगवन के बाद कम समय में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद बहुत ही कम समय में दर्शन कर यात्रा पूरा कर सकेंगे।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें