ACCIDENT
गया में स्कार्पियों पलटने से तीन की मौत..ड्राइवर जख्मी
Gaya:-बड़ी खबर गया से है..यहां सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है जबकि ड्राइवर जख्मी हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा जिले के महकार थाना के हरसिगंरा में हुई है. स्कार्पियों पलटने से 10 साल के बच्चे एवं एक महिला समेत तीन की मौत हो गई है,जबकि ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।