Live

दरभंगा में विजिलेंस की रेड

पूर्व मुखिया के दो ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, जानिये पूरा मामला

V
vivek pandeyलेखक

दरभंगा से बड़ी खबर है. यहां हरियठ पंचायत के पूर्व मुखिया रज्जी आलम के यहां विजिलेंस का छापा पड़ा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की जा रही है. पैतृक गांव हरियठ और निवास स्थान सारामोहनपुर में छापेमारी जारी है. कई दस्तावेज जमीन फ्लैट का कागजात बरामद होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि 20 सदस्यीय निगरानी की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी कर रही है. जिसका नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज कर रहे हैं. पूर्व मुखिया पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. साथ ही सरकारी राशि के दुरूपयोग का भी आरोप है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें