BIHAR CRIME
साइबर अपराध के खिलाफ बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, पटना के दो ठिकानों पर छापेमारी; 30 से 32 लोग हिरासत में
राजा बाजार और बोरिंग रोड में STFकी रेड,मेरिडियन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301-Aमें भी चल रही कार्रवाई;कई अहम दस्तावेज बरामद होने की सूचना
पटना: बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पटना में दो अलग-अलग ठिकानों पर STF और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई राजा बाजार और बोरिंग रोड इलाके में की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक के तीसरे तल पर बने फ्लैट नंबर 301-A में पुलिस की छापेमारी जारी है। इसके अलावा राजा बाजार स्थित एक अन्य अपार्टमेंट में भी पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
30 से 32लोग हिरासत में
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज भी बरामद होने की सूचना है। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।
साइबर नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश
बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई साइबर अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक बरामद दस्तावेजों और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।