Live

मकर संक्रान्ति

कड़ाके की ठंढ में भी गंगा स्नान के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

A
Arun Chourasiaलेखक

Kashish news desk:- 14-15 की रात्रि 2 बजकर 44 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर गया है,जिसके बाद मकर संक्रन्ति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है.कड़ाके की ठंढ के बावजूद गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न घाटों पर दिख रही है.इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न सामग्री और नगद पैसे का दान भी किया जा रहा है.पटना के गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगा स्नान का धार्मिक महत्व है.यही वजह है कि ठंढ के बावजूद वे लोग अहले सुबह ही गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं.



आज के दिन तिल एवं तिल से बनी सामग्री के साथ ही दही-चूड़ा खाने का विशेष महत्व है.यही वजह है कि पिछले कई दिनों से बाजार में तिल एवं तिल से बनी सामग्री की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें