Live

BREAKING NEWS

कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में नहीं पहुंचे 8-9 जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया निलंबित

D
Deepak Kumarलेखक

पटनाःबिहार कांग्रेस में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित'वोट बचाओ,देश बचाओ'रैली में शामिल नहीं होने वाले करीब8से9जिला कांग्रेस अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने यह कार्रवाई पार्टी के निर्देशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की कथित अवहेलना को लेकर की है।

राहुल गांधी की अपील के बावजूद रैली में नहीं पहुंचे जिलाध्यक्ष
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रैली में शामिल होने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद1नवंबर2026को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित'वोट बचाओ,देश बचाओ'रैली में करीब8से9जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल नहीं हुए। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी मानते हुए संबंधित जिलाध्यक्षों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

अनुशासन से समझौता नहीं- राजेश राम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पार्टी के निर्देशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के प्रति जवाबदेही और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। पार्टी में जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारियों को संगठन के निर्देशों का पालन करना होगा।

आगे की कार्रवाई के लिए व्यक्तिगत संपर्क का निर्देश
राजेश राम ने निलंबित किए गए जिला कांग्रेस अध्यक्षों को आगे की कार्रवाई और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा संबंधित जिलाध्यक्ष बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं।

बिहार कांग्रेस में कार्रवाई से संगठनात्मक हलचल
रैली में शामिल नहीं होने को लेकर की गई इस कार्रवाई के बाद बिहार कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज होने की संभावना है। अब संबंधित जिलाध्यक्षों की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है और पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या निर्णय लेता है,इस पर नजर रहेगी।

पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें