Live

BIHAR POLITICS

चिराग पासवान की विपक्ष को दो टूक, बोले- जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा

D
Deepak Kumarलेखक

काशी की धरती से भरी हुंकार, उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प; युवाओं से मांगा साथ और बुजुर्गों से आशीर्वाद
वाराणसी:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काशी की धरती से विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष एनडीए सरकार को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाता है। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा को अपनी राजनीति का मूल संकल्प बताया।

अपने पिता रामविलास पासवान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचारों और सामाजिक न्याय के सपनों को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है।

उत्तर प्रदेश के विकास पर जोर देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ वह सिर पर कफन बांधकर निकले हैं। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने युवाओं से परिवर्तन की मुहिम में साथ देने और बुजुर्गों से आशीर्वाद देने की अपील की। साथ ही जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। चिराग पासवान ने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश को विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के नए आयामों तक पहुंचाना है।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें