Live

BREAKING NEWS

छठ घाटों पर बिजली सुरक्षा को लेकर अलर्ट, ऊर्जा सचिव ने किया निरीक्षण, मंत्री बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

D
Deepak Kumarलेखक

पटना के NITघाट समेत कई गंगा घाटों की विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा,ऊर्जा विभाग ने पूजा समितियों को जारी की गाइडलाइन;बिजली की गड़बड़ी होने पर 1912पर करें शिकायत
पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। घाटों और पूजा पंडालों में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऊर्जा विभाग ने पूजा समितियों, आयोजकों और आम नागरिकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूजा समितियां और आयोजक बिजली की व्यवस्था करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

ऊर्जा सचिव ने NITसमेत कई छठ घाटों का किया निरीक्षण
छठ महापर्व 2026 की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने पटना के विभिन्न गंगा घाटों और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

सबसे पहले उन्होंने घाटों को बिजली आपूर्ति करने वाले NIT विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह सहित विद्युत अधीक्षण अभियंता और विद्युत कार्यपालक अभियंता, बांकीपुर ने 33 केवी और 11 केवी फीडर की व्यवस्था की जानकारी दी।

इसके बाद ऊर्जा सचिव ने लॉ कॉलेज घाट, बरहरवा घाट, गोलकपुर घाट, रानी घाट और गांधी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर की गई विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली के तारों और अस्थायी कनेक्शन की होगी जांच
ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को घाटों और पूजा पंडालों में लगाए गए बिजली के तारों, अस्थायी कनेक्शनों और विद्युत उपकरणों की विशेष जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए केवल मानक गुणवत्ता वाले अग्निरोधी और इन्सुलेटेड तारों का इस्तेमाल किया जाए। सभी विद्युत उपकरणों और कनेक्शनों की सुरक्षा जांच भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कहीं भी बिजली का तार टूटने, स्पार्किंग या अन्य तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित किया जाए।

बिजली की गड़बड़ी पर 1912पर करें शिकायत
ऊर्जा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि घाटों या आसपास के इलाकों में बिजली का तार टूटने, स्पार्किंग अथवा किसी अन्य विद्युत समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर या टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचना दें।

छठ घाटों पर बिजली सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
ऊर्जा विभाग ने पूजा समितियों और आयोजकों के लिए कई महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

1.सुरक्षित तार और केबल का इस्तेमाल
2.
सुरक्षित ऊंचाई पर लगाएं बिजली के तार
3. MCB
और फ्यूज का करें इस्तेमाल
4.
जनरेटर और स्विच बोर्ड के पास रखें सुरक्षा उपकरण

छठ महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की तैयारी
ऊर्जा विभाग ने सभी पूजा समितियों, आयोजकों और श्रद्धालुओं से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षित, निर्बाध और बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें