Live

BREAKING NEWS

बिहार से अन्य राज्यों के लिए ऐप पर मिलेगी बस टिकट बुकिंग की सुविधा, BSRTC ला रहा धांसू ऐप

D
Deepak Kumarलेखक

- बीएसआरटीसी का वेयर इज माई बस ऐप जल्द होगा लॉन्च,बसों की लाइव लोकेशन भी मिलेगी

- घर बैठे सीट चुनकर कर सकेंगे बुकिंग,कैंसिलेशन पर मिलेगा रिफंड

पटनाः बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब दूसरे राज्यों के लिए सरकारी बस का टिकट भी मोबाइल ऐप से बुक हो सकेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही वेयर इज माई बस ऐप लॉन्च करने जा रहा है,जिस पर नगर सेवा,अंतरजिला और अंतरराज्यीय सभी बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। पटना से दिल्ली,उत्तर प्रदेश,झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए चलने वाली बसों की बुकिंग को ऐप से जोड़ा जाएगा। यात्री घर बैठे सीट पसंद कर टिकट बुक कर सकेंगे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। ऐप में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा भी होगी।

ट्रेन की तरह दिखेगी बस की लाइव लोकेशन

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत लाइव ट्रैकिंग होगी। यात्रियों को सरकारी बसों की लोकेशन ट्रेनों की तरह लाइव दिखेगी। बस कहां है और बस स्टैंड पहुंचने में कितना समय लगेगा,इसकी सटीक जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इससे यात्रियों को स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा बसों में लगे जीपीएस के जरिए संभव होगी। साथ ही रूट और किराए की जानकारी भी एक क्लिक में मिलेगी।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें