BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में फेरबदल: 2 SP और 54 DSP का तबादला, अपराजित को पटना में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी
बिहार में 2 आईपीएस समेत 57 पुलिस अधिकारियों का तबादला,अपराजित,मुकुल कुमार रंजन समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी,इंस्पेक्टरों की डीएसपी पद पर तैनाती
पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने 22 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की है। इस आदेश में कुल 57 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और बिहार पुलिस मुख्यालय में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
प्रमुख अधिकारियों के नाम और नई जिम्मेदारी:
अपराजित: बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना से पुलिस अधीक्षक, विशेष व्यवस्था, बिहार, पटना में अतिरिक्त प्रभार।
मुकुल कुमार रंजन: पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण,समस्तीपुर।
आलोक रंजन: पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण,भागलपुर।
रश्मि भागलपुर: अपर पुलिस अधीक्षक,रेल,पटना।
अजय प्रसाद: अपराध अनुसंधान विभाग,बिहार,पटना में विशेष अपराध से संबंधित जिम्मेदारी।
रोशन कुमार गुप्ता: डीएसपी,साइबर क्राइम,औरंगाबाद।
अंकुर कुमार: डीएसपी,रेल,पटना।
कंचन राज: डीएसपी,विशेष अपराध,अपराध अनुसंधान विभाग।
अरुण कुमार: डीएसपी,मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो।
शालिग्राम कुमार: डीएसपी,निगरानी अन्वेषण ब्यूरो।
संजय कुमार सिंह: डीएसपी,मुजफ्फरपुर।
भवेश कुमार मंडल: डीएसपी,आर्थिक अपराध इकाई।
जितेंद्र कुमार सिंह: डीएसपी,बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर।
विजय कुमार: डीएसपी,बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर।
संतोष कुमार सिंह: डीएसपी,बीवीसीएसओ-16,पटना।
वैजनाथ कुमार: डीएसपी,बीवीसीएसओ-12,भीमनगर,सुपौल।
अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
अधिसूचना में विश्वरंजन सिंह,शशि भूषण चौधरी,जयकांत साव,धनंजय कुमार,विमल कुमार,उमाशंकर राय,अरविंद कुमार,अजय कुमार,अजीत कुमार,मुकेश चंद्र कुमार,मोहन ठाकुर,रविचंद्र कुमार,विश्वनाथ भगत और संजय कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा अभय कुमार सिंह, राम शंकर सिंह, दिलीप कुमार, राम विलास सिंह, संगीता कुशवाहा, किशोरी सहचरी, सचिन यादव, सतीश कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, वेदनारायण ठाकुर, कमल किशोर सिंह, आम प्रकाश, सीमा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राजेश्वर प्रसाद, विजय कुमार सिंह, सौम्य प्रियदर्शी, अबरार अहमद खां, संभाष वैद्यनाथन, राकेश रंजन सिंह, संजय कुमार, कामिनी चंदना, अजय कुमार सिंह, निशिकांत निशि और अनिल कुमार सिन्हा को भी नई पदस्थापना दी गई है।
गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों और विभागों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।