Live

BIHAR NEWS

प्राचीन महावीर मंदिर कुराईच में धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन

S
Simran Chaudharyलेखक

ROHTAS : प्राचीन महावीर मंदिर कुराईच में आज श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन बड़े श्रद्धा और धूमधाम से किया गया, इस अवसर पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों से आए पुजारियों ने विशेष मंत्रोच्चारण और आरती की जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें