BREAKING NEWS
बिहार म्यूजियम बना एशिया में नंबर वन, दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों में मिला 9वां स्थान
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष2026में दुनिया के100बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में बिहार म्यूजियम को नौवां स्थान मिला है। वहीं,एशिया में इसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के गौरवशाली इतिहास,समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए बिहार म्यूजियम की सराहना की। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में प्राचीन सभ्यता,ऐतिहासिक मूर्तियों,सिक्कों,पांडुलिपियों और लोककला से जुड़ी अनमोल धरोहरों का संग्रह है। यह संग्रहालय बिहार के गौरवशाली अतीत को नई पीढ़ी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है बिहार म्यूजियम
पटना स्थित बिहार म्यूजियम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना का परिणाम है। बिहार की प्राचीन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस संग्रहालय की योजना तैयार की गई थी। जुलाई2011में इसके निर्माण के लिए कनाडा की कंसल्टेंसी लॉर्ड कल्चरल रिसोर्स के साथ समझौता हुआ था। जून2013में इसका शिलान्यास किया गया और जुलाई में निर्माण कार्य शुरू हुआ।
वर्ष2015में संग्रहालय के एक हिस्से का उद्घाटन हुआ,जबकि2017में इसे पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया।
पटना म्यूजियम से जोड़ने की योजना
बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से जोड़ने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनाने की परियोजना भी शुरू की गई है। तीन मार्च2026को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था।
बिहार म्यूजियम की वैश्विक रैंकिंग से राज्य के पर्यटन,कला और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।