Live

BIHAR NEWS

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर कल मतदान, पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह फैक्टर की चर्चा

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर23अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी उम्मीदवार अंतिम दौर में मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। मतगणना27अक्टूबर को होगी।

चुनाव में कुल5,32,847मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए933मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन तक सीमित नहीं है। जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनावी समीकरण को बहुकोणीय बना दिया है।

पटना स्नातक सीट पर सबकी नजर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबला चर्चा में है। राजद के दिलीप कुमार,कांग्रेस के असदुल्लाह खान और आम आदमी पार्टी के हिमांशु पटेल भी मैदान में हैं। जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किए जाने से इस सीट की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

अन्य सीटों पर भी बहुकोणीय मुकाबला

पटना शिक्षक सीट पर भाजपा के नवल किशोर यादव के सामने राजद,कांग्रेस और जन सुराज के उम्मीदवार हैं। दरभंगा स्नातक और शिक्षक तथा तिरहुत स्नातक और शिक्षक सीटों पर भी विभिन्न दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कोसी स्नातक और सारण शिक्षक सीट पर भी मुकाबला अहम माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर के मतदान और 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें