Live

BREAKING NEWS

बिहार में नल-जल योजना की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, 98.95% मामलों का हुआ समाधान; 24 घंटे सक्रिय है शिकायत व्यवस्था

D
Deepak Kumarलेखक

पटनाः बिहार में हर घर नल का जल योजना को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की शिकायत निवारण व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त 2025 से 2 नवंबर 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 98.95 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। शेष शिकायतों के निष्पादन के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है।

विभाग के अनुसार, 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 99.99 प्रतिशत का निष्पादन हुआ, जबकि 1 अप्रैल 2026 से 2 नवंबर 2026 तक मिली शिकायतों में 98.4 प्रतिशत का समाधान किया गया।

विभागीय मंत्री संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों और अभियंताओं को शेष शिकायतों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का लक्ष्य ग्रामीण परिवारों को नियमित और निर्बाध शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप से दर्ज कराएं शिकायत
नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। नागरिक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर:18001231121
शिकायत हेल्पलाइन:155367
टोल फ्री नंबर:18003451121
व्हाट्सएप:8544429024

इसके अलावा ईमेल, नल-जल शिकायत ऐप और विभागीय वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्धारित माध्यमों से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें