Live

BIHAR NEWS

बिहार में चीनी उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, सारण और मोतीपुर में चीनी मिल स्थापना की पहल तेज

D
Deepak Kumarलेखक

गन्ना उद्योग विभाग ने दोनों चीनी मिलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए चयनित एजेंसी को भेजा पत्र

पटना:बिहार में बंद पड़ी चीनी उद्योग की संभावनाओं को फिर से जीवित करने की दिशा में सूबे की सम्राट सरकार ने व्यापक स्तर पर पहल शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर और सारण जिले के तरैया में नई चीनी मिलों की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। दोनों स्थानों पर चीनी मिल स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।

राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने इसके लिए चयनित एजेंसी को पत्र भेजा है। एजेंसी को दोनों प्रस्तावित चीनी मिलों की स्थापना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआर में मिल स्थापना की व्यवहार्यता, आवश्यक संसाधनों, संभावित लागत और अन्य जरूरी पहलुओं का आकलन किया जाएगा।

डीपीआर तैयार होने के बाद दोनों स्थानों पर चीनी मिल की स्थापना की दिशा में आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। इन मिलों की स्थापना से संबंधित जिलों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी गन्ना किसानों को लाभ मिल सकता है। किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री की सुविधा मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आने की संभावना है।

इसके अलावा चीनी मिलों के शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें