Live

BREAKING NEWS

बिहार में अब थानों की सीमा का बहाना नहीं चलेगा, GIS मैपिंग से तुरंत पता चलेगा घटनास्थल

D
Deepak Kumarलेखक

पटना: बिहार में अब घटनास्थल किस थाने के क्षेत्र में आता है,इसकी पहचान करना आसान होगा। बिहार पुलिस ने राज्य के सभी थानों की सीमाओं को डिजिटल मैप पर चिह्नित करने के लिएGISआधारित थाना क्षेत्राधिकार मैपिंग पोर्टल और ऐप तैयार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य क्षेत्राधिकार को लेकर होने वाली असमंजस और कार्रवाई में देरी को कम करना है।

इस डिजिटल सिस्टम की मदद से घटनास्थल की लोकेशन के आधार पर संबंधित थाने की पहचान की जा सकेगी। इससे पुलिस को शिकायत पर कार्रवाई करने और सही थाने तक सूचना पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की जानकारी है।

पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण में भी मिलेगी मदद

GISमैपिंग सिस्टम से केवल थाने की सीमा पहचानने में ही नहीं,बल्कि पुलिस पेट्रोलिंग की योजना बनाने और अपराध के भौगोलिक विश्लेषण में भी मदद मिल सकती है। इससे संवेदनशील इलाकों की पहचान और पुलिस संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में सुविधा होगी।

बिहार पुलिस पहले से हीCCTNSऔरICJSजैसी डिजिटल प्रणालियों का इस्तेमाल कर रही है। अबGISमैपिंग से पुलिस की तकनीकी व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस पहल से आम लोगों को भी फायदा हो सकता है। थाने के क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रम कम होने से शिकायत दर्ज कराने और पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में होने वाली देरी घट सकती है। हालांकि,इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि नई व्यवस्था का इस्तेमाल जमीन पर कितनी प्रभावी ढंग से किया जाता है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें