Live

BREAKING NEWS

बिहार में 2,996 स्कूलों के नए भवन और 16,440 कक्षाओं का होगा निर्माण, 211 डिग्री कॉलेजों के कैंपस भी बनेंगे आधुनिक

D
Deepak Kumarलेखक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रखंड मुख्यालय के नजदीक जमीन चयन और आधुनिक सुविधाओं वाले कॉलेज भवनों के निर्माण पर जोर

पटना: बिहार में शिक्षा व्यवस्था के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने नई कार्ययोजना पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने2,996विद्यालयों के नए भवनों और उनमें16,440कक्षाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही,राज्य के211नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के स्थायी कैंपस आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किए जाएंगे।

211डिग्री कॉलेजों में बनेंगे आधुनिक कैंपस

मुख्यमंत्री ने पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान कॉलेजों के स्थायी कैंपस की योजना की समीक्षा की। अधिकारियों ने भवनों के डिजाइन,साइट प्लान,फ्लोर प्लान और जमीन की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।

प्रस्तावित कैंपस में आधुनिक क्लासरूम,केमिस्ट्री और जूलॉजी लैब,कंप्यूटर लैब,लेक्चर थिएटर,साइंस ब्लॉक,आर्ट ब्लॉक,लाइब्रेरी और किचन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाने की भी योजना है।

G+5भवन निर्माण का भी होगा विकल्प

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि211डिग्री कॉलेजों के स्थायी कैंपस का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए जरूरी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं। भवनों का डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए और इसमेंG+5भवन निर्माण का विकल्प भी रखा जाए।

उन्होंने कॉलेजों के लिए जमीन चयन के दौरान प्रखंड मुख्यालय के नजदीक स्थित स्थलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया,ताकि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सके।

स्कूल भवन और कक्षाओं का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में विद्यालय भवनों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार2,996नए विद्यालय भवनों और कुल16,440कक्षाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने का निर्देश दिया।

सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

15जुलाई से211कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि15जुलाई2026को एक साथ211डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन की शुरुआत कराई गई,ताकि विद्यार्थियों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले। अब इन कॉलेजों के स्थायी कैंपस विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक अभिषेक पलासिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें