Live

बिहार में मतगणना जारी

केसरिया विधानसभा से जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा चुनाव जीती, समर्थकों में खुशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है . इस बीच मोतिहारी के केसरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा ने 16340 मतों से चुनाव जीत ली हैं. शालिनी की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है.

बता दें कि केसरिया विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरु हुई. इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड की प्रत्याशी शालिनी मिश्रा ने विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी के प्रत्याशी वरुण विजय को 16340 मतों से हराया है. यहां से जन सुराज के प्रत्याशी भी मैदान में थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें