Live

BIHAR BREAKING

बिहार के श्रमिकों को ई- श्रम पोर्टल पर व्यवसाय अपडेट करना जरूरी, योजनाओं का लाभ लेने में हो सकती है परेशानी

D
Deepak Kumarलेखक

असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस होगा सुदृढ़, पांच आसान चरणों में पोर्टल पर अपडेट कर सकेंगे वर्तमान व्यवसाय की जानकारी
पटना: असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का राष्ट्रीय स्तर पर समेकित डेटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस दिशा में श्रम संसाधन विभाग ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों से अपने वर्तमान व्यवसाय से संबंधित जानकारी अपडेट करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जिन श्रमिकों के ई-श्रम प्रोफाइल में वर्तमान व्यवसाय का विवरण दर्ज नहीं है, वे जल्द से जल्द इसे अपडेट करा लें।

इस पहल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों का सटीक और अद्यतन रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद श्रमिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके।

ऐसे अपडेट करें ई-श्रम पोर्टल पर अपना व्यवसाय
श्रमिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने व्यवसाय की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी।

  1. सबसे पहले आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर लॉगिन कर'Update Your Occupation' विकल्प का चयन करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. अपने वर्तमान व्यवसाय से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  5. सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके ई-श्रम प्रोफाइल में व्यवसाय संबंधी जानकारी अपडेट हो जाएगी।

निर्माण मजदूरों से लेकर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तक को मिलेगा लाभ
ई-श्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कामगारों का विवरण एकीकृत किया जा रहा है।

इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मिलेगी मदद
विभाग के अनुसार, श्रमिकों के पंजीकरण से जुड़ी जानकारी को अद्यतन रखना बेहद जरूरी है। वर्तमान व्यवसाय का सही विवरण उपलब्ध होने से सरकार को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की वास्तविक स्थिति समझने और उनके लिए जरूरत के अनुसार कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी।

श्रम संसाधन विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने ई-श्रम प्रोफाइल की जांच करें और यदि व्यवसाय संबंधी जानकारी अपडेट नहीं है तो इसे जल्द पूरा करें। इससे श्रमिकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन रखने में मदद मिलेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें