BREAKING NEWS
बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, रेलवे ने जारी की सूची
सप्तक्रांति,गरीब रथ,जनशताब्दी और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें नए नंबर से चलेंगी,टिकट बुकिंग से पहले नए नंबर जरूर करें चेक
पटना: बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जनवरी 2027 से रेलवे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर में बदलाव करने जा रहा है। रेलवे की ओर से नई नंबर सूची जारी की गई है। इस बदलाव के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर का ध्यान रखना होगा।
इन प्रमुख ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: नया नंबर 15577/15578।
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ: नया नंबर 14031/14032।
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस: नया नंबर 13265/13266।
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस: नया नंबर 13291/13292।
इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस: नया नंबर 18633/18634।
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: नया नंबर 13255/13256।
सहरसा-अमृतसर गरीब रथ: नया नंबर 14693/14694।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस: नया नंबर 15545/15546।
दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस: नया नंबर 15541/15542।
यात्रियों को क्या रखना होगा ध्यान?
रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति और पूछताछ के दौरान नए ट्रेन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन का नंबर और समय जरूर जांच लें।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदले जाने हैं। फिलहाल उपलब्ध सूची में नौ जोड़ी ट्रेनों के नाम और नए नंबर दिए गए हैं। शेष तीन जोड़ी ट्रेनों की जानकारी भी आधिकारिक सूची से मिलान करना जरूरी है।
नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।